चीन की गवर्नर को 13 साल जेल
बीजिंग। चीन में ब्यूटीफुल गवर्नर के नाम से मशहूर ग्वाइझू प्रांत की गवर्नर झोंग यांग को 13 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उस पर 1 करोड़ 16 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। 52 साल की झोंग यांग को करीब 71 करोड़ की रिश्वत लेने और अपने साथ काम करने वाले 58 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। झोंग चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी से ग्वाइझू की डिप्टी सेक्रेटरी और गवर्नर रह चुकी है। उसने 22 साल की उम्र में पार्टी जॉइन की थी। जनवरी 2023 में चीन के ग्वाइझू रेडियो ने अपनी रिपोर्ट में झोंग के जुड़े विवादों का जिक्र किया।
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
ट्रंप के ऐलान के बाद भी हमले जारी, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)