अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन:एंटनी ब्लिंकन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का तीन दिवसीय चीन दौरा संपन्न हो चुका है। इसके साथ ही ब्लिंकन ने कहा कि उनके देश ने आगामी अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने और हस्तक्षेप करने के चीनी प्रयासों के सबूत देखे हैं, जबकि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहले ऐसा न करने की प्रतिबद्धता जताई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।ब्लिंकन ने शुक्रवार को सीएनएन को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी चीन यात्रा पर बात की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के संदेश को दोहराया, जो उन्होंने पिछले साल नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में अपने शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग को दिया था। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में दखल न देने का आग्रह किया था। इसके बाद चीन ने ऐसा न करने का वादा किया था।
यह पूछे जाने पर कि क्या चीन अब तक ने अपनी प्रतिबद्धता का उल्लंघन किया है, ब्लिंकन ने कहा, हमने चुनाव को प्रभावित करने और दखल देने के प्रयासों के सबूत देखे हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, हम चीन का हमारे चुनाव में दखल देख रहे हैं और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।ब्लिंकन ने कहा कि चीन को उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स भेजने पर रोक लगाने का मकसद चीन की अर्थव्यवस्था या तकनीकी विकास को रोकना नहीं है। अमेरिकी सरकार ने 2022 से चीन को कुछ कंप्यूटिंग चिप्स के निर्यात पर रोक लगाई है, जिससे एनवीडिया, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस और इंटेल जैसी कंपनियों की बिक्री प्रभावित हुई है। इस कदम ने हुआ वेई टेक्नोलॉजीज को चिप शिपमेंट पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका ने इंटेल और क्वालकॉम को हुआवेई को चिप्स बेचने की अनुमति दी है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे