मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलियों के मारे जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा......
नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों द्वारा 10 नक्सलियों के मार गिराए जाने को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की बड़ी सफलता बताया है। सीएम साय ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिलने की सूचना है। अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। निश्चित ही सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उनके हौसले और बहादुरी को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश में चल रही मोदी लहर से घबराकर कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वे भ्रम फैला रहे हैं कि मोदी की सरकार बनने पर संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा। मोदी की गारंटी है कि न तो संविधान खत्म होगा और न ही आरक्षण की व्यवस्था। आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को आरक्षण पूर्व की भांति लागू रहेगा। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए अब मोदी की गारंटी के बारे में दुष्प्रचार कर रही है। मुख्यमंत्री साय मंगलवार को जांजगीर-चांपा में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सभी देशवासियों को अपना परिवार समझते हैं पीएम मोदी
मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन को लेकर भी कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि योजना सिर्फ चुनाव तक ही चलेगी। मोदी की गारंटी है कि योजना की राशि हर माह महिलाओं को मिलेगी। लोकसभा चुनाव में करारी हार देखकर कांग्रेस ने अब झूठ को ही हथियार बना लिया है। कांग्रेसी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। वे सत्ता पाने के बाद लोगों को लूटने लगते हैं। कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवारवाद की राजनीति नहीं करते हैं। सभी देशवासियों को अपना परिवार समझते हैं।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पांच साल सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। कोयला, शराब, डीएमएफ, नरवा-गुरुवा, चावल में घोटाला किया। भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप के जरिए 508 करोड़ रुपये लिए और इस मामले में उन पर एफआइआर दर्ज है। इनके भ्रष्टाचारी अधिकारी और नेता जेल में हैं।
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित होकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, गौरीशंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल उपस्थित थे।
शासकीय सामुदायिक भवन पर किया कब्जा
उपमुख्यमंत्रीउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जांजगीर चांपा की कांग्रेस प्रत्याशी ने सरकारी सामुदायिक भवन पर ही कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार माह में ही मोदी गारंटी के अधिकाशं वादों को पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आतंकवाद चरम पर था। वर्तमान में आतंकवाद का सफाया हो चुका है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट