चंपई सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना....
चतरा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है। इसलिए लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीट लाना चाह रही है। ताकि पूर्ण बहुमत लाकर आरक्षण नीति में छेड़छाड़ कर सके, लेकिन आइएनडीआइए गठबंधन भाजपा के इरादे को कभी पूरा नही होने देगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा 150 सीटों के अंदर ही सिमट कर रह जाएगी। महागठबंधन चतरा लोकसभा ही नहीं, अपितु झारखंड की सभी 14 सीटों पर मजबूती से जीत दर्ज करेगा।
मुख्यमंत्री मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थन में चतरा कालेज के समीप चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 वर्षो में भाजपा झूठ बोलकर और जनता को ठग कर सत्ता में रही है। 2019 में डबल इंजन की सरकार ने 11 लाख गरीबों के राशन कार्ड रद कर दिए।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गांवों के विकास के लिए सांसद ग्राम योजना फिसड्डी साबित हुई। गैस सिलिंडर 1100 से 1200 रुपये में मिल रहा है। भाजपा पूंजीपतियों के लिए राजनीति करती है। प्रदेश में महागठबंधन की सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई विकास कार्य किए हैं। वृद्ध महिलाओं और विधवाओं के लिए पेंशन देने का काम किया। 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड दिया।
भाजपा की सरकार में विकास नहीं हुए- सत्यानंद भोगता
इस मौके पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश से बेरोजगारी व गरीबी दूर करने के लिए महागठबंधन का साथ दें। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा ने जनसमस्याओं की बात कभी नहीं की। महागठबंधन की सरकार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया।
उद्योग मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास नहीं हुए। तीसरा चुनाव आ गया है। लेकिन अब तक न तो रेल आई और न ही स्टील प्लांट लगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। विकास के नाम पर भाजपा ने सिर्फ राजनीति की है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह