बसपा का दावा: हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन किया
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने दावा किया है कि इस बार हरियाणा चुनाव में जिन 36 विधानसभा सीटों पर बीएसपी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, वहां बसपा को 252671 वोट मिले। यह इन सीटों पर डाले गए कुल वोट का 4.51 फीसदी है जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को 4.14 प्रतिशत वोट मिला था और तब पार्टी ने सभी 82 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा पार्टी ने दावा किया है कि बीएसपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन इस बार विधानसभा में किया है।
बीएसपी के मुताबिक, 2024 लोकसभा चुनाव में उसे 1.28 फीसदी वोट हासिल हुआ जबकि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को 1.82 फीसदी वोट मिला। पिछले दो चुनावों में बीएसपी को मिले वोट और प्रतिशत के आधार पर पार्टी ने दावा किया है कि उसका आधार पिछले चुनाव से ज्यादा बढ़ा है। यह सच है कि बसपा सीट नहीं जीत पाई लेकिन 1 सीट पर नंबर दो और 7 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही है। हालांकि, मायावती ने साफ तौर से कहा कि बीएसपी को इंडियन नेशनल लोकदल से हरियाणा में गठबंधन का कोई खास फायदा नहीं हुआ। मायावती ने तो यहां तक ऐलान कर दिया कि अब बीएसपी आगे से किसी भी क्षेत्रीय दल से गठबंधन नहीं करेगी। हरियाणा बीएसपी का दावा है कि पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और पिछले चुनाव की तुलना में वोट शेयर बढ़े हैं।
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे