विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए बिहार सरकार ने 185 पद किए स्वीकृत
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए होने वाली जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 185 पदों का सृजन करने का फैसला लिया है। ये सभी पद राजस्व सेवा के होंगे। विभागीय अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने महालेखाकार को पत्र लिखकर नए पदों के सृजन की जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय बजट 2025 एवं राज्य मंत्रिपरिषद के निर्णयों को कार्यान्वित करने के लिए आधारभूत संरचना के निर्माण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत है।
भूमि अधिग्रहण की यह प्रक्रिया एनएच, एनएचएआइ, बड़े पुल, रेलवे और अस्पताल के अलावा अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए चल रही है। इनके अलावा नदियों को जोड़ने और नए तटबंध बनाने के लिए भी भूमि अधिग्रहण की जरूरत है।
सबसे अधिक 104 पद अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारियों के सृजित होंगे
केंद्र और राज्य सरकार यहां कई नए हवाई अड्डे के निर्माण और विस्तार के लिए भी प्रयत्नशील है। इन परियोजनाओं के लिए भी अतिरिक्त जमीन की मांग की जा रही है। अपर मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार सबसे अधिक 104 पद अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारियों के सृजित होंगे।
राजस्व अधिकारी सह कानूनगो (भू अर्जन) के नव सृजित पदों की संख्या 81 है। इन नियुक्तियों के बाद प्रत्येक जिला में अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी और राजस्व सह कानूनगो के तीन-तीन पद हो जाएंगे।
इन पदों के सृजन पर राज्य सरकार हर साल करीब 13 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। इस समय अधिकारियों की कमी के कारण समय पर परियोजनाओं के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाता है। इससे परियोजना की लागत राशि भी बढ़ जाती है।
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक