BIGG BOSS फेम अब्दू रोजिक पर लगे आरोपों से नाराज, कहा.....
मुंबई : बिग बॉस 16 से पॉपुलर हुए ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक को लेकर बीते दिनों शनिवार को खबरें आई थीं कि उन्हें चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर ने उनके फैंस को भी शॉक्ड कर दिया था। अब छोटे नवाब ने खुद इन वायरल खबरों पर रिएक्शन दिया है। इससे पहले अब्दु की टीम ने फर्जी दावा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। यही नहीं उन्होंने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया गया था कि किसी भी तरह की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
अब्दु रोजिक ने दिया रिएक्शन
अब्दु रोजिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर IIIA अवॉर्ड्स के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। रेड कार्पेट पर उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ऊपर वाला हमेशा सही इंसान के साथ खड़ा होता है। सिंगर ने अरेस्ट की खबरों पर सीधे तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन उन्होंने कहा, ‘मैं आप लोगों से यही कहना चाहता हूं कि मुझे दुबई से बहुत प्यार है। मैं यहां आप सब लोगों के साथ हूं। ऊपर वाला हमेशा सही इंसान के साथ होता है। मैं ठीक हूं, सब कुछ ठीक है। मेरा साथ देने के लिए आपका धन्यवाद।’
जिस वक्त चोरी के आरोप में अब्दु रोजिक के गिरफ्तार होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उसके बाद उनका प्रतिनिधित्व करने वाली एजेंसी ने एस-लाइन प्रोजेक्ट के जरिए बयान दिया था जिसमें कहा गया था कि अब्दु रोजिक को अरेस्ट नहीं किया गया है। उन्हें जांच के दौरान कुछ वक्त के लिए हिरासत में लिया गया था। मीडिया कवरेज पर भी चिंता जताई गई थी और अब्दु रोजिक की इमेज खराब करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की प्लानिंग की पुष्टि की थी।
क्यों आई थी अब्दु रोजिक की गिरफ्तारी की खबर?
अब्दु रोजिक पर कथित तौर पर चोरी का आरोप लगा था जिसके बाद से खबरें आने लगी थीं कि उन्हें दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि ये गिरफ्तारी किस चीज की चोरी को लेकर हुई थी उससे जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। हालांकि अब क्लियर हो चुका है कि बिग बॉस फेम को सिर्फ कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण