सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला
सेंट्रल युनिवर्सिटी ऑफ झारखंड मनातू प्रशासन ने मुख्यालय में 15 मार्च को असिस्टेंट रजिस्ट्रार डा. शिवेंद्र प्रसाद और सुरक्षा अधिकारी तरुण कुमार के बीच हुई मारपीट की घटना पर कार्रवाई की है। सोमवार को सुरक्षा अधिकारी तरुण कुमार को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, असिस्टेंट रजिस्ट्रार शिवेंद्र प्रसाद को मनातू मुख्यालय से हटाकर ब्रांबे कैंपस भेज दिया गया है। उनको शोकॉज भी किया गया है। बता दें कि 15 मार्च को दोनों के बीच कार्यावधि में ही शाम चार बजे जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें डा. शिवेंद्र प्रसाद काफी घायल हो गए थे।
दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई
दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभी इस मामले को लेकर पुलिस का अनुसंधान चल रहा है। इस घटना से सीयूजे प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी, सीयूजे में जमकर खेमेबाजी भी चल रही है।
वहीं, सीयूजे के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने कहा कि फिलहाल, मैं रांची में नहीं हूं। चूंकि यह मामला पुराना है और अनुशासन से जुड़ा है तो बेशक दोनों पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। सीयूजे परिसर में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान