भारत बायोटेक के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला आईवीएमए के नए अध्यक्ष
हैदराबाद । इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईवीएमए) ने भारत बायोटेक के सह-संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एम एल्ला को अप्रैल 2024 से दो साल के लिए एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया है। भारत बायोटेक के अनुसार, अदार सी. पूनावाला की जगह अब एल्ला आईवीएमए अध्यक्ष होंगे। पूनावाला 2019 से मार्च 2024 तक इस पद पर रहे। मौजूदा दो साल के कार्यकाल के लिए बायोलॉजिकल ई की प्रबंध निदेशक महिमा दातला उपाध्यक्ष, भारत बायोटेक के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) टी. श्रीनिवास कोषाध्यक्ष होंगे। वहीं डॉ. हर्षवर्द्धन आईवीएमए के महानिदेशक के रूप में बने रहेंगे। एल्ला ने कहा कि टीके वैश्विक स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आईवीएमए मिशन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर एक इंसान चाहे वे कहीं भी रहता हो उसकी जीवन रक्षक टीकाकरण तक पहुंच हो।
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत
छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण
आदिवासी विकास परिषद ने डॉ. मुंडा को पुण्यतिथि पर किया याद
संचालित राजू होटल से हुई कार चोरी-महंगा मोबाइल भी किया पार