बेटरप्लेस ने कौशल विकास के लिए यूपी सरकार से समझौता किया
नई दिल्ली । ग्राहक सेवा से सीधे जुड़े कर्मचारियों का प्रबंधन करने वाली कंपनी बेटरप्लेस ने कहा कि उसने 2025 तक एक लाख लोगों के कौशल विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया है। कंपनी ने कहा कि इनमें कम से कम 25 प्रतिशत महिलाएं होंगी। बयान के मुताबिक बेटरप्लेस ने उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत बेटरप्लेस के डिजिटल लर्निंग मंच की मदद से ग्राहक सेवा से सीधे जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बेटरप्लेस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण की मदद से कर्मचारियों को भविष्य की जरूरत के अनुसार खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 मार्च 2026)
केंद्रीय नीतियों पर उठाए सवाल, आम आदमी की चिंता व्यक्त की
लोगों ने जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर हो रही तीखी प्रतिक्रिया
न्यायिक सुधारों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
‘भाजपा की बी-टीम है कांग्रेस’ – सीएम विजयन का विवादित बयान
‘उस समय चिंता जताने वाले शहंशाह चुप क्यों?’ कांग्रेस का तीखा सवाल
चुनावी माहौल में दिया ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा
फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
हाई कोर्ट में सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई, ना स्टे मिला ना राहत — 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर होगी अगली सुनवाई
महापौर का बयान: “जिसकी जरूरत होती है, वही सामान खरीदते हैं”