इस नेता पर लगाया दांव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियों के लिए उत्तर प्रदेश में 14वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ ही कुशीनगर और देवरिया लोकसभा सीट पर अटकलों पर भी विराम लग गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुशीनगर लोकसभा सीट से शुभ नारायण चौहान और देवरिया लोकसभा सीट से संदेश यादव उर्फ मिस्टर पर दांव लगाया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य को झटका
बसपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान किया था और बीएसपी के साथ जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन मायावती ने कुशीनगर सीट उम्मीदवार की घोषणा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य आज नामांकन कर सकते हैं। बता दें कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा ने विजय दुबे को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि इंडिया गठबंधन ने अजय प्रताप को मैदान में उतारा है।
देवरिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर अखिलेश प्रताप सिंह चुनावी मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुरक्षा कारणों से इंडियन एयरलाइंस को मिली उड़ान संबंधी नई सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव