बेगुसराय बना क्राइम हब? दोहरे कत्ल ने खोले पुलिस व्यवस्था के पोल
बिहार के बेगूसराय में दो मजदूर के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पॉलिथीन में भरे मिले शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और सिर कुचले हुए थे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. हालांकि शव पहचान नहीं हो पाई है. दोनों युवकों के शवपॉलिथीन से लिपटे हुए थे. शव को देखकर ऐसा लगा रहा था कि हत्या करने के बाद इन्हें फेंका गया है.
बेगूसराय के सिंघौल थानेा क्षेत्र में सीमेंट की पॉलिथीन में लिपटे दो युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. दोनों शव 200 मीटर की दूरी पर अलग-अलग जगह पर मिले हैं. दोनों का सर कुचला हुआ है, दोनों के हाथ पैर बांधकर अलग-अलग जगह फेंक दिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा दोनों ही मजदूर की पहले पिटाई की गई और फिर उनका सिर कुचल कर हत्या कर दी गई. साबूत छिपाने के लिए शव को दूसरी जगह लाकर फेंका गया है.
हत्या कर शव को फेंका
वहीं शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने कहा कि हत्या करके शव को फेंका गया है. दोनों के सिर गंभीर गांव दिख रहे हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस के अनुसार जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में एफएसएल टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जाएगी, जिससे मृतकों की पहचान की जा सके.
वहीं इस हत्याकांड को लेकर आरजेडी ने सवाल उठाया है. आरजेडी ने कहा कि बेगुसराय में हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है, लोगों में डर का माहौल है. मृतक की पहचान तियाय ओपी के दादुपुर के अमन और चमन के रूप में हुई है.
पुलिस कर रही जांच
वहीं मौके पर बेगूसराय के एसपी मनीष, सदर डीएसपी सुबोध कुमार, साइबर डीएसपी मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं. वहीं एसपी मनीष ने कहा कि प्रथम दृश्यता पीट-पीटकर हत्या करने का मामला लग रहा है. तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही खुलासा किया जाएगा.
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार