बाराबंकी हादसा — बस पर गिरा पेड़, सरकार ने दिए मुआवजे के आदेश
बाराबंकी : बाराबंकी जिला मुख्यालय से नौ किलोमीटर दूर हैदरगढ़ मार्ग पर रोडवेज की अनुबंधित बस पर गूलर का पेड़ गिर गया। पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला की पहचान शहर के मोहल्ला गुलरिया गार्दा की निवासी शिक्षा मेहरोत्रा (53) के रूप में हुई है।
तीन अन्य महिलाओं की आयु 40 से 45 साल के मध्य है। पेड़ काटकर लोगों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री खिड़की से कूदकर निकले। बारिश के दौरान हुए हादसे के कारण राहत व बचाव कार्य में देर लगी।
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे पांच लाख रुपये
घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
सवारियां लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही बस पर करीब साढ़े 10 बजे जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम हरख में स्थित राजा बाजार के पास पेड़ गिर पड़ा। पेड़ इतनी तेज गिरा कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बारिश के बीच में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। बस के अंदर फंसे लोगों की चीखपुकार दिल को दहला देने वाली थी। पेड़ काटने का काम वन विभाग के कर्मचारियों ने किया। ग्रामीण सहयोग में लगे रहे। सीएमओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि हादसे में चार महिला व एक ड्राइवर सहित कुल पांच की मौत हुई है।
बस में सवार एक यात्री नादिया ने बताया कि वो देवाशरीफ होकर वापस लौट रही थीं कि रास्ते में हादसा हो गया। हादसे में उनकी मां घायल हुई हैं।
ट्रेनिंग के लिए जा रही शिक्षिक हुई घायल
कोटवा निवासी शिक्षिका शैल कुमारी ने बताया कि वह असंद्रा ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं। अचानक बस चालक ने जोर से आवाज लगाई और उसी समय बस पर पेड़ गिर चुका था, जिससे कई यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे बाद पेड़ को काटकर हटाया गया तब यात्री बाहर निकल पाए।
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी