बुलडोजर की कार्रवाई पर लगी रोक
भोपाल । राजधानी भोपाल के मोती नगर बस्ती में 500 परिवारों और 110 दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी है। मोती नगर बस्ती के 500 परिवारों और 110 दुकानों को अपना-अपना समान हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। घर और दुकान खाली करने के लिए चार फरवरी यानी आज तक के लिए समय दिया गया था।दरअसल इस इलाके में सुभाष नगर ब्रिज से मोती नगर होते हुए चर्च तक के पास ब्रिज की 300 मीटर लंबाई की थर्ड लेन बननी है। इसी को लेकर दुकानों और मकानों को हटाने के लिए मुनादी कराई गई थी। यहां के रहने वालों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का भरोसा दिलाया गया है। यहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि वे लोग 50 साल से रह रहे हैं।
कांग्रेस ने भी जताई थी आपत्ति
मोती नगर के बस्ती में निवासरत लोगों ने एसडीएम को 550 बच्चों के नाम और रोल नंबर की लिस्ट सौंपकर परीक्षा के चलते कार्रवाई नहीं करने की मांग की थी। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस भी उतर आई थी। प्रशासन से दूसरी जगह जमीन दिलाने की मांग की जा रही है। मंदिर,मस्जिद और चर्च को भी प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात