Ayushman Card के मरीजों को अब इलाज के लिए नहीं करना होगा इंतजार....
धनबाद। Ayushman Card एसएनएमएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में भर्ती आयुष्मान मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल प्रबंधन में इस संबंध में आयुष्मान से संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया है। आयुष्मान के मरीजों के लिए अलग से दवा और इलाज का प्रविधान होता है, लेकिन अस्पताल में आयुष्मान भारत से जुड़े मरीजों का ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
तीन अप्रैल को दैनिक जागरण में इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। अस्पताल के प्राचार्य सह प्रभारी अधीक्षक डॉ. ज्योति रंजन प्रसाद ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत मरीजों की निगरानी की जाएगी। संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं।
बच्चों को स्वच्छता संबंधित सामग्री दी गई
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर झरिया कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेस की ओर से कोयला क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के बीच स्वच्छता संबंधित सामग्री दी गई। लगभग 35 बच्चों को लोदना के डीपु धौड़ा व झरिया में गमछा, कंघी, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, साबुन,नेल कटर आदि उपलब्ध कराए गए।
पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। पिनाकी राय ने कहा कि मुंबई कमांडो हॉस्पिटल के कैंसर सर्जन डॉ. राजमोहन और डॉक्टर हॉर्स्ट स्कूलमेयर के सहयोग से शिक्षा और स्वस्थ जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
कार्यक्रम में पिनाकी राय, रिंकी कुमारी, सोनू कुमार, सुमन कुमारी, शिक्षिका मौसमी राय, सिमरन कुमारी, कोमल कुमारी, नयना कुमारी, जिगर कुमार, पायल कुमारी, रचना कुमारी, ललिता कुमारी, अमन, सनी, देव कुमार आदि थे।
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त