धनबाद में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जेहादी नेटवर्क पर शिकंजा
धनबाद: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला और 28 लोगों की मौत की घटना के बाद शनिवार को झारखंड एटीएस ने धनबाद के वासेपुर, पांडरपाला, आजाद नगर, अमन सोसाइटी और भूली के ए ब्लॉक में छापामारी की है।
इस दौरान तीन युवक और एक युवती को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप, स्मार्टफोन, डायरी और कई अन्य सामान भी जब्त किया है। मामला जेहादी विचारधारा फैलाने समेत अन्य देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है।
एटीएस की टीम ने सुबह छह बजे वासेपुर के शमशेर नगर से गोविंदपुर की एक महिला शबनम को हिरासत में लिया है। वहीं, आजाद नगर से आयान जावेद और पांडरपाला से यूसुफ और कौशर को हिरासत में लिया है। इनके पास से लैपटॉप, स्मार्टफोन, डायरी भी जब्त हुई है।
एक-47 खोज रही एटीएस
छापामारी को पहुंची एटीएस टीम एके-47 की तलाश भी कर रही है। इसको लेकर भूली ए ब्लॉक में रहने वाले हारून राशिद उर्फ गुड्डू के घर मे छापामारी की गई। यहां से एक पेन ड्राइव भी जब्त किया गया है।
भूली ओपी और बैंक मोड़ थाना को छोड़ जिले भर की पुलिस मौजूद
इस छापामारी में एटीएस के साथ जगुआर के जवानों के अलावा धनबाद थाना, बरवाअड्डा, केंदुआडीह, पुटकी, तेतुलमारी थाना की पुलिस साथ में थी। इसके अलावा एसडीपीओ सिंदरी और डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम भी शामिल थे।
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक