अर्जुन कपूर का अलर्ट, धोखाधड़ी करने वाले शख्स से बचने के लिए फैंस को दी चेतावनी
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को एक ऑनलाइन घोटाले के बारे में चेतावनी दी, जिसमें कोई व्यक्ति उनका मैनेजर बनकर काम कर रहा है और लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा है। उन्होंने पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को इस तरह की ऑनलाइन घोटाले से सवधान रहने के लिए कहा।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक फर्जी अकाउंट के बारे में आगाह किया, जो लोगों तक पहुंच रहा था। वह लोगों से अर्जुन कपूर से मिलाने का दावा कर रहा था। यह स्कैमर बेखबर प्रशंसकों को निशाना बना रहा था। अभिनेता के नाम का इस्तेमाल कर लोगों के बीच विश्वास बनाने और लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या लिंक पर क्लिक करने के लिए बरगला रहा था।
अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, 'यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक रैंडम अकाउंट मेरे मैनेजर होने का दावा करते हुए लोगों से संपर्क कर रहा है और मुझसे मिलने का ऑफर दे रहा है। कृपया जान लें कि ये संदेश वैध नहीं हैं, और मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई भी ऐसे माध्यमों से लिंक पर क्लिक करें या व्यक्तिगत विवरण साझा करें। कृपया इन घोटालों के झांसे में न आएं-सुरक्षित और सतर्क रहें। यदि आपको ऐसे संदेश मिलते हैं तो कृपया तुरंत अकाउंट की रिपोर्ट करें। सुरक्षित और आनंदमय क्रिसमस मनाएं।'
अर्जुन ने वरुण धवन को दी शुभकामनाएं
इस बीच, बीते दिन अर्जुन कपूर ने 'बेबी जॉन' की टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन ने वरुण धवन अभिनीत फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'पूरी टीम को भारी सफलता की शुभकामनाएं।' वहीं अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में रावण के आधुनिक संस्करण 'डेंजर लंका' की भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे कलाकार भी हैं।
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित