अप्रेंटिस रेलकर्मी की मौत, करंट की चपेट में आया
बिलासपुर। जोनल स्टेशन के करीब बीसीएन यार्ड में मंगलवार को एक अप्रेंटिस की करेंट लगने से मौत हो गई। वह चार सहयोगियों के साथ वैगन की वेल्डिंग के लिए गए थे। घटना के बाद जब उसे रेलवे अस्पताल लाया गया तो वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अप्रेंटिसशिप करने वाले प्रशिक्षुओं ने अस्पताल का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस घटना के लिए उन्होंने रेल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर रेलवे के अधिकारी सकते में आ गए। आनन फानन में एडीआरएम समेत कुछ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर आरपीएफ की टीम पहुंचकर गुस्साए प्रशिक्षुओं को समझाने का प्रयास करने लगे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने हंगामा करना बंद किया। घटना सुबह 9:30 बजे की है। बीसीएन डिपो में अभी अप्रेंटिस प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्हीं में एक महाराष्ट्र जलगांव निवासी प्रसाद गजानन काले भी है। जो अन्य तीन सहयोगी के साथ रोज की तरह डिपो में मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे। जैसे ही वेल्डिंग मशीन लेकर वैगन में वेल्डिंग का प्रयास किया वह करेंट की चपेट में आ गया।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में