संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में जुड़ा एक और सुपरस्टार
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर एक ग्रैंड फिल्म होने वाली है। फैंस को इसमें बेहतरीन लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। कई जगह खबर आ रही है कि रणबीर ने फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है और शूटिंग स्टार्ट हो गई है। अब फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है।
ऑडियंस के लिए क्या है सरप्राइज?
वहीं आजकल बॉलीवुड एक और नया ट्रेंड चला है वो है कैमियोज का। बीते दिनों हमने भूल भुलैया 3, टाइगर 3, सिंघम अगेन जैसी कई फिल्मों में छोटे छोटे कैमिया देखने को मिले। अब खबर आ रही है कि किंग खान संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म के सेकंड हॉफ में शाह रुख अपने चार्म से ऑडियंस को लुभाते नजर आएंगे। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो एक्टर जनवरी 2025 से इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे।
भंसाली के साथ पहली बार काम करेंगे विक्की कौशल
शाह रुख खान का रणबीर कपूर के साथ एक इंटेंस और महत्वपूर्ण रोल होगा। एक तरफ जहां संजय लीला भंसाली इससे पहले रणबीर कपूर के साथ सांवरिया और आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी में काम कर चुके हैं। लव एंड वॉर में विक्की कौशल के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है। कुछ दिनों पहले रणबीर और विक्की दोनों को फिल्म की शूटिंग के लिए निकलते हुए एक साथ एयरपोर्ट पर हुए थे। फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी।
शाह रुख खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शाह रुख खान रणबीर की फिल्म में कोई कैमियो प्ले कर रहे हैं। इससे पहले वो फिल्म ए दिल है मुश्किल में ताहिर का रोल निभा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2022 में फिल्म ब्रह्मास्त्र में मोहन भार्गव के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा जल्द रिलीज होने वाली मुफासा में भी शाह रुख खान ने अपनी आवाज दी है। शाह रुख और सुहाना फिल्म किंग में साथ नजर आएंगे जोकि साल 2026 में रिलीज होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही