गुस्से में पत्नी ने किया हमला, पुलिस तक पहुंचा मामला
बिलासपुर|बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया|
बताया जा रहा कि, पत्नी आए दिन पति के साथ मारपीट करती थी, जिससे परेशान होकर पति दूसरे कमरे में अलग रहने के लिए जाने लगा. इससे पत्नी आगबबूला हो गई और ईंट से पति का सिर फोड़ दिया|
अलग रहने की बात पर बढ़ा विवाद
राजीव गांधी वार्ड चकरभाठा निवासी घनश्याम तंबोली ने पुलिस को बताया कि वह नगर पालिका बोडरी में कार्यरत है. उसकी पत्नी सोनिया भी काम करती है. घनश्याम के अनुसार, उसकी पत्नी अक्सर उससे झगड़ा और मारपीट करती रहती है|
इसी कारण बुधवार को उसने अलग कमरे में रहने का फैसला लिया और घर का सामान दूसरे कमरे में शिफ्ट करने लगा. आरोप है कि इसी बात को लेकर पत्नी सोनिया तंबोली भड़क गई और उसे घर से निकल जाने को कहने लगी. इस दौरान उसने गालियां भी दी. जब घनश्याम ने गाली देने से मना किया तो पत्नी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया|
तीन बार वार, लहूलुहान हुआ पति
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने उसके सिर पर तीन बार ईंट से वार किया, जिससे उसके बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. घटना के बाद घायल घनश्याम तंबोली किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई|
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
ओमान के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा, भारतीय ध्वज वाला शिप डूबा
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल