अमरेंद्र कुमार सेंगर को लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर किया गया नियुक्त
लखनऊ। यूपी में शनिवार को कई आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। लखनऊ व प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। आईपीएस अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वहीं, आईपीएस तरुण गाबा को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज नियुक्त किया गया है। आईपीएस राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज के पद पर नियुक्ति दी गई है।आईपीएस एसबी शिराडकर को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पद पर थे। आईपीएस रमित शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाया गया है। आईपीएस प्रेमचंद मीना को एडीजी पुलिस आवास निगम लखनऊ नियुक्त किया गया है। आईपीएस प्रशांत कुमार द्वितीय को आईजी रेंज लखनऊ नियुक्त किया गया है।आईपीएस विनोद कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम यूपी नियुक्त किए गए हैं। आईपीएस प्रकाश डी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाए गए हैं। आईपीएस जय नारायन सिंह को एडीजी पीटीसी सीतापुर नियुक्त किया गया है।
कम खर्च में खाना पकाने का नया तरीका सामने आया
संयुक्त राष्ट्र ने सराहा भारत, बाल मृत्यु दर में आई भारी कमी
शराब को कहा अलविदा, अपनाई हेल्दी लाइफस्टाइल
जांच में कई और मामलों के खुलासे की संभावना
त्योहारों से पहले भोपाल में संगठनों की भिड़ंत, ‘अपनों से खरीदारी’ पर विवाद
डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
बाजार में हाहाकार! Sensex धड़ाम, Nifty 23100 के नीचे फिसला
दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा में
LPG सप्लाई बढ़ाने पर सरकार की घोषणा, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त कोटा
मुख्यमंत्री ने घटना को बताया बेहद दुखद और पीड़ादायक