सभी सरकारी स्कूल 16 मई से खुलेंगे
पटना । जिले के सभी सरकारी प्राथमिक मध्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही संस्कृत विद्यालयों में 16 मई से नियमित पठन-पाठन शुरू होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही संस्कृत विद्यालयों को निर्धारित समय छह बजे सुबह से 12 बजे तक संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि दस बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। 12 बजे मध्याह्न तक शिक्षक शैक्षाणिक कार्य समाप्त होने के बाद विद्यालय के कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दसवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं को 11 वीं में नामांकन उसी विद्यालय में होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में कराए जाने वाले पठन -पाठन की जांच को विशेष अभियान चलेगा।जांच के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में कुल 1368 सरकारी विद्यालय संचालित हो रहे है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान