फिल्म जिगरा के सेट से वायरल हुईं आलिया भट्ट की तस्वीरें
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इसका निर्माण भी कर रही हैं। 'जिगरा' फिल्म का निर्देशन वासन बाला के जरिए किया जा रहा है। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया की ये तस्वीरें फिल्म 'जिगरा' के सेट की बताई जा रही हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग करते हुए कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
इन तस्वीरों में आलिया के दमदार लुक देखने को मिले हैं, जो फिल्म की कहानी का भी संकेत देते हैं। सेट से इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आलिया के फैंस के बीच हलचल मच गई है। आलिया के नए लुक को देख उनके फैंस फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। आलिया भट्ट की ये तस्वीरें खुशी नाम के फैन पेज से साझा की गई हैं।वायरल तस्वीरों में आलिया के किरदार की कई झलक देखने को मिली हैं। एक तस्वीर में आलिया बुलेटप्रूफ जैकेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में नीली शर्ट पहने स्कूटर की सवारी करते हुए नजर आ रही हैं। आलिया की इन वायरल तस्वीरों को थाईलैंड शूटिंग से जोड़ा गया, जहां उन्होंने फिल्म का एक शेड्यूल शूट किया था।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट