इन 15 जिलों में हीटवेव को लेकर जारी हुआ अलर्ट
रांची। एक ओर जहां पूरे राज्य में तपती गर्मी का प्रकोप घटने का नाम नहीं ले रहा है वहीं राजधानी व आसपास के जिलों में छाए आंशिक बादल ने थोड़ी राहत जरूर दी है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से रांची का तापमान 40 के पार था वह 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घट गया है।वहीं, राज्य के 15 जिलों में एक बार फिर हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार रांची में 6 जून को तेज धूप का असर रहेगा जबकि 7 और 8 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।इसके बाद 9 और 10 जून को आसमान साफ रहेगा जबकि 11 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। बताया गया कि राजधानी में अगले छह दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 6 जून को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं बहेंगी।इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ