प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस
मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एक एयरहोस्टेस मस्कट से कन्नूर जा रही थी, उस दौरान उसने अपने मलाशय (रेक्टम) में एक किलो सोना छिपाया था। बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी। एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीआरआई के एक सूत्र ने इस घटना की जानकारी दी है।एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया जा रहा है।डीआरआई कोचीन की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता की निवासी सुरभि को एयरपोर्ट पर रोका।उसकी व्यक्तिगत तलाशी के बाद उसके मलाशय में छुपाया गया मिश्रित रूप में 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ। सूत्र ने पीटीआई को बताया कि पूछताछ और आवश्यक बातचीत करने के बाद,उसे क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया है।सूत्र ने दावा किया कि यह भारत में पहला मामला है जहां किसी केबिन क्रू के सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संगठन महामंत्री की सक्रिय तैयारी, प्रदेश में जोरों पर अभियान
बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा