यूपी में विपक्षियों पर AIMIM चीफ ओवैसी का वार
प्रयागराज। एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को यहां पहुंचे। उन्हें पीडीएम के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रयागराज और प्रतापगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करना था। हालांकि, वहां जाने से पहले उन्होंने सिविल लाइंस में पत्रकारों से बातचीत की।
इंडी गठबंधन और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर दलितों और पिछड़ों को आरक्षण के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि 20 प्रतिशत जो हिस्सेदार हैं, उन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही जो 80 प्रतिशत हैं, उन्हें 28 प्रतिशत पर सीमित कर दिया गया है। इससे पता चलता है कि सरकार की मंशा क्या है।
जनसभा में भगदड़ की घटना को लेकर इंडी गठबंधन पर हमला
एक सवाल के जवाब में कहा कि जब आप एक सभा को आर्गनाइज नहीं कर पा रहे हैं तो चुनाव क्या लड़ेंगे। हम मुस्लिमों का वोट कटाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पीडीएम गठबंधन की जीत के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन कई बार बना, लेकिन भाजपा को आज तक नहीं रोक पाए।
वहीं पेपर लीक को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि उप्र में पेपर किसने लीक कराया। पेपर लीक होने से नौजवान आज परेशान हैं, किसकी आत्मा के आने से पेपर लीक हो गया।
कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान बेसहारा जानवरों से लोगों को राहत देने की बात कही गई थी, लेकिन आज भी लोग इससे परेशान हैं।
चुनाव के दौरान ही करते हैं पीओके की बात- ओवैसी
रोजगार कहां है और महंगाई पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है, इसका जवाब भाजपा सरकार को देना चाहिए। चुनाव के दौरान पीओके की बात करते हैं। हम भी चाहते हैं कि पीओके को ले लिया जाए, क्योंकि यह भारत का हिस्सा। लेकिन 10 वर्ष तक आप ने क्या किया।
वहीं विपक्ष के सत्ता में आने पर राम मंदिर पर बाबरी ताला लगने के बयान पर भी ओवैसी ने कहा कि फैक्ट्रियों पर जो ताले लगे हैं, उसका जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देना चाहिए।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज