अडानी ग्रुप की फिलीपींस में भारी निवेश की योजना
नई दिल्ली । भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर करोबारी गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप अब फिलीपींस में भारी निवेश की योजना बना रहा है। इससे पहले कंपनी श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल में प्रवेश कर चुकी है। अडानी ग्रुप की कंपनियां इस देश में पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर और डिफेंस सेक्टर में निवेश करने पर विचार कर रही हैं। अडानी पोर्ट्स ने फिलीपींस के बटान में एक 25 मीटर डीप पोर्ट को डेवलप करने में दिलचस्पी दिखाई है। यह पोर्ट पैनामैक्स वेसल्स को भी हैंडल कर सकता है। अमूमन इस तरह का जहाज 50,000 से 80,000 डेडवेट टन तक का होता है। ये 965 फीट लंबा, 106 फुट बीम और 39.5 फुट ड्राफ्ट का जहाज होता है। यह भारी मात्रा में सामान ले जा सकता है। दुनिया में कम ही बंदरगाहों में इस तरह के भारीभरकम जहाजों को हैंडल करने की सुविधा होती है। गौतम अडानी के बेटे और अडानी पोर्ट्स के एमडी करण अडानी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्निडाड आर मार्कोस जूनियर के साथ मनीला में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिलीपींस में अडानी ग्रुप की निवेश योजनाओं के बारे में बताया। मार्कोस ने अडानी पोर्ट्स की योजनाओं का स्वागत किया। उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनी को एग्रीकल्चरल प्रॉडक्ट्स की हैंडलिंग पर फोकस करना चाहिए ताकि फिलीपींस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में टूरिस्ट्स के लिए गेटवे डेवलप कर रही है। साथ ही एग्रीकल्चरल प्रॉडक्ट्स की लॉजिस्टिक कॉस्ट को भी सस्ता करने के लिए गेटवे बनाए जा रहे हैं।
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत
छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण