एक्ट्रेस भाग्यश्री को होली से पहले लगी गंभीर चोट, हुई सर्जरी
सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री को लेकर होली से पहले बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस खबर को सुनने के बाद भाग्यश्री के फैंस काफी चौंक गए हैं. दरअसल, होली से पहले एक्ट्रेस भाग्यश्री को गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई है. इसी के चलते सोशल मीडिया पर भी भाग्यश्री की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों को देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं.
एक्ट्रेस भाग्यश्री को लगी चोट
भाग्यश्री की सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देख फैंस परेशान हो गए हैं. फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल में बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं, उनके माथे पर एक गंभीर चोट लगी है. तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया कि 'भाग्यश्री का दुर्भाग्यवश पिकलबॉल खेलते समय एक्सीडेंट हो गया, जिसके वजह से उनके माथे पर गंभीर चोट लगी है. भाग्यश्री की सर्जरी हुई है और उन्हें 13 टांके लगे.'
अभी स्थिर है एक्ट्रेस की हालत
जानकारी के अनुसार, भाग्यश्री की हालत अभी स्थिर है. उनकी सर्जरी अच्छे से हो गई है. इन तस्वीरों में एक फोटो में भाग्यश्री सेल्फी लेती भी दिखाई दे रही हैं, जिसमें भाग्यश्री के माथे पर एक पट्टी लगी हुई है, लेकिन फिर भी भाग्यश्री दर्द भुलाकर स्माइल दे रही हैं. इन फोटो को देख फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं.
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में