घर के बाहर बुलाकर सहेली पर फेंका एसिड
जबलपुर। जबलपुर में एक ही कॉलोनी में रहने वाली दो सहेलियां आपस में साथ पढ़ती थीं, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते उनकी बातचीत करीब एक माह से बंद थी। इसी रंजिश में एक युवती ने अपनी सहेली को घर के बाहर बुलाकर उस पर एसिड फेंक दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएसपी गोरखपुर एम. डी. नागोतिया के अनुसार, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अवधपुरी कॉलोनी निवासी श्रद्धा दास (23) बीबीए की छात्रा है। उसी कॉलोनी में इतिषा साहू (22) भी रहती है और दोनों बचपन से सहेली हैं। दोनों ज्ञानगंगा कॉलेज में पढ़ती हैं। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जिसके कारण दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।
रविवार रात करीब 8 बजे इतिषा श्रद्धा के घर पहुंची और उसे टहलने चलने के लिए कहा। उसने सरप्राइज देने की बात कही। पहले तो श्रद्धा ने पढ़ाई का बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया, लेकिन इतिषा के बार-बार कहने पर वह बाहर आ गई। जैसे ही दोनों घर से बाहर निकलीं, इतिषा ने जार में रखा एसिड श्रद्धा पर फेंक दिया। इससे श्रद्धा के आंख, मुंह, सीना और दोनों पैर झुलस गए। श्रद्धा के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए और उसे तुरंत बाथरूम में ले जाकर पानी डाला। इसके बाद उसे मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
सीएसपी नागोतिया ने बताया कि आरोपी युवती इतिषा साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने सहेली से बातचीत बंद होने पर बदला लेने के लिए उस पर एसिड से हमला किया। आरोपी युवती ने पूछताछ में बताया कि उसने कॉलेज प्रैक्टिकल के लिए प्रयोग करने के नाम पर केमिकल दुकान से एसिड खरीदा था। पुलिस अब आरोपी युवती के बयान की जांच कर रही है।
‘लोकतंत्र खतरे में’—ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग को घेरा
विजय की TVK का धमाका, तमिलनाडु में सभी दलों को पीछे छोड़ बनाई बढ़त
‘भगवा नहीं छोड़ा’—बंगाल जीत के बाद अमित शाह हुए भावुक, दिया बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की चर्चा, नया मुख्यमंत्री कौन हो सकता है?
आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे