इन 66 स्थानों से होकर गुजरेगी आस्था स्पेशल ट्रेन
अयोध्या । अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भारतीय रेलवे खास ट्रेन शुरू करने जा रही है। इस खास ट्रेन का नाम आस्था स्पेशल रखा गया है। भारतीय रेलवे राम मंदिर के उद्घाटन के बाद तीर्थयात्रियों को अयोध्या लाने के लिए ये खास तैयारी की है। भारतीय रेलवे ने कहा कि देशभर में 66 स्थानों से आस्था स्पेशल के रूप में विशेष ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ शुरू होगा। 22 कोचों वाली इस ट्रेन को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ते हुए सेवा में लाया जाएगा। ट्रेन की मांग के आधार पर और स्थानों को भी जोड़ा जाएगा। रेलवे की ओर से जारी एक सूचना में कहा गया कि इन ट्रेनों की टिकट राउंड ट्रिप के लिए बुक की जाएगी। रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा सकेगी। आस्था स्पेशल ट्रेनें दिल्ली के चार स्टेशनों से चलेंगी। ये ट्रेनें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन और आनंद विहार से शुरू की जाएंगी। अन्य शहरों में अगरतला, तिनसुकिया, बाड़मेर, कटरा, जम्मू, नासिक, देहरादून, भद्रक, खुर्दा रोड, कोटायम, सिकंदराबाद, हैदराबाद और काजीपेट शामिल हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु में चेन्नई, सेलम और मदुरै सहित नौ स्टेशन होंगे। जहां से अयोध्या यात्रा के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। महाराष्ट्र में इस ट्रेन को नागपुर, पुणे, मुंबई, वर्धा, जालना और नासिक सहित सात स्टेशनों से शुरू किया जाएगा। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इसी दिन रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का भी आयोजन है। मंदिर के उद्घाटन के कुछ दिन बाद आमलोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन देश के 66 स्थानों से होकर गुजरेगी।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा