अमिताभ बच्चन की हाइट देखकर टेंशन में आ गए थे Aamir Khan
नई दिल्ली। अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर को लेकर इस वक्त सुपरस्टार आमिर खान का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। मूवी के प्रमोशन को लेकर आमिर लगातार मीडिया इंटरव्यूज दे रहे हैं।
इस दौरान आमिर ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है कि करियर की शुरुआत में वह महानायक अमिताभ बच्चन जैसे लॉन्ग हाइट वाले एक्टर्स को देखकर टेंशन में गए थे और अपनी हाइट को लेकर चिंतन करने लगे। इस पूरे मामले पर फिलहाल आमिर ने विस्तार से बात की है, आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है।
हाइट बन गई मसला
आमिर खान सितारे जमीन पर प्रमोशन में लगे हुए हैं, इस आधार पर हाल ही में उन्होंने जस्ट टू फैमिली के साथ बातचीत करते हुए अपनी हाइट को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा- " जब मैंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तो उस वक्त अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लंबे-लंबे कलाकार की सिनेमा जगत में तूती बोल रही थी। अमित जी तो 6 फुट से ज्यादा लंबे हैं। मैं सोच में पड़ गया था कि मेरी तो हाइट काफी छोटी है, उस लिहाज से मैं ऐसे सुपरस्टार्स की तुलना में कैसे सफल हो पाऊंगा। मैं डर गया था कि इंडस्ट्री में मेरी दाल गलेगी या नहीं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता तो मैं सहज महसूस करने लगा और चीजें आसान होती चली गईं। "
इस तरह से हाइट को लेकर आमिर खान ने बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि बेशक आमिर का लंबाई छोटी है, लेकिन बतौर एक्टर सिनेमा जगत में उनका कद काफी बड़ा है। 90 के दशक से लेकर अब तक वह मूवीज में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाते हुए नजर आ रहे हैं।
सितारे जमीन पर से करेंगे वापसी
लगभग 3 साल के वनवास के बाद आमिर खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सितारे जमीन पर उनकी कमबैक मूवी है, जो 20 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस मूवी के ट्रेलर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है और वह सितारे जमीन पर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 2022 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिहाज से वह फिसड्डी साबित हुई थी।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज