हरियाणा मे सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में ये एलान किया। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे। मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। मान ने कहा कि हमने अभी जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी। हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे। संदीप पाठक ने कहा कि अगर किसी को संदेह है कि आप हरियाणा में कैसे चुनाव लड़ेगी मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हरियाणा जबरदस्त चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर लड़ेगी। हमें हर जगह से बदलाव की आवाज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र में हमने लोकसभा चुनाव लड़ा। हम सिर्फ 20 हजार वोट से हारे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे। एसवाईएल को लेकर कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।
पीएम पर भड़के सांसद संजय सिंह
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। 10 साल में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया। हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। सड़कों पर लाठियां चल रही है। किसानों को रौंदा गया। हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निवीर लेकर आ रहे हो। चार साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। किसानों और बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है। अपराध बढ़ता जा रहा है। आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने 'हरियाणा में बदलेंगे हाल अब लाएंगे केजरीवाल' का नारा दिया।
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
कार चार्जिंग सिस्टम और मीटर केबल की जांच जारी
ट्रंप के ऐलान के बाद भी हमले जारी, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया
रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से माल और पैसेंजर सेवा में तेजी
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
उज्जैन और ग्वालियर‑चंबल संभाग में बारिश की संभावना