मध्यप्रदेश के मंदसौर में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के 22 वर्षीय बेटे हर्शुल जैन उर्फ हनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की कहानी रच डाली और परिवार से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की योजना बनाई. पुलिस ने तकनीकि जांच के बाद 24 घंटे से भी कम समय में सुलझा दिया. आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज से परेशान हर्शुल ने अपने ही दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का ड्रामा रचा और परिवार से फिरौती मांगने की योजना बनाई थी.