भारत-फ्रांस सेनाओं का 7वां संयुक्त अभ्यास जारी
मेघालय में भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच शक्ति का 7 वां संयुक्त अभ्यास चल रहा है। अभ्यास के दौरान आत्मरक्षा के लिए पहाड़ों में जीवित रहने का अभ्यास किया जा रहा है।जनसंपर्क अधिकारी रक्षा, गुवाहाटी के अनुसार 13 से 26 मई तक संयुक्त अभ्यास आयोजित होगा। भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति का 5 वां संस्करण 13 मई को मेघालय में उमरोई में शुरू हुआ। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशंस करने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।उद्घाटन समारोह में भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ और 51 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल ने प्रतिभाग किया।
भारतीय दल के 90 कर्मी जिसमें राजपूत रेजिमेंट की बटालियन और अन्य सैनिक शामिल हैं। भारतीय नौ सेना और भारतीय वायु सेना के पर्यवेक्षक भी अभ्यास का हिस्सा बनेंगे। वहीं फ्रांसीसी दल में 90 13 वीं विदेशी सेना हाफ-ब्रिगेड के कर्मी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि संयुक्त अभ्यास अर्ध शहरी और पहाड़ी इलाकों में संचालन पर फोकस रहेगा। संयुक्त प्रशिक्षण में उच्च स्तरीय शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर संचालन के लिए अभ्यास और परिष्कृत अभ्यास और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित क्षेत्र कब्जा करना, संयुक्त कमान पोस्ट की स्थापना, खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, एक हेलीपैड, लैंडिंग स्थल की सुरक्षा, छोटी टीमों का प्रवेश और निष्कासन, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, घेराव और तलाशी ऑपरेशन के अलावा ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग आदि का प्रशिक्षण होगा।शक्ति अभ्यास दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया जाएगा।
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे