इंद्रावती किनारे गूंजेगा 'सचिन-सचिन'; क्रिकेट के भगवान करेंगे दंतेवाड़ा के नए खेल मैदान का उद्घाटन।
दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंचेंगे सचिन तेंदुलकर: आदिवासी बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट
रायपुर| क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर आज अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा के छिंदनार आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे विशेष रूप से आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले युवाओं से मुलाकात करेंगे। सचिन यहां एक नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न सामाजिक एवं खेल गतिविधियों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान बच्चों के साथ संवाद और विशेष खेल कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
इंद्रावती नदी के किनारे जमेगा क्रिकेट का रोमांच सचिन तेंदुलकर अबूझमाड़ से सटे इंद्रावती नदी के किनारे बसे ग्राम छिंदनार में स्थानीय बच्चों के साथ बल्ला थामे नजर आएंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करना और बच्चों के भीतर छिपी खेल प्रतिभा को निखारना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति सचिन के इस प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 'मास्टर ब्लास्टर' और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले इस संवाद कार्यक्रम से स्थानीय युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बदलाव की नई बयार सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन लंबे समय से छिंदनार क्षेत्र में ग्रामीण खेलों और बच्चों के प्रशिक्षण के लिए सक्रिय रहा है। जब यह इलाका नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित था, तब भी उनकी संस्था ने यहां काम शुरू किया था। अब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति सुधरने के बाद सचिन स्वयं बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंच रहे हैं।
खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही सचिन की संस्था सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिले में अब तक 15 खेल मैदान विकसित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में नियमित खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सीमित स्थान का बेहतर उपयोग करते हुए 'मल्टी-यूज' मैदान तैयार किए गए हैं, जहां क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेल भी खेले जा सकते हैं। गीदम और दंतेवाड़ा ब्लॉक के दर्जनों गांवों में मैदानों का काम पूरा हो चुका है या प्रगति पर है।
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
बंगाल चुनाव परिणाम का असर बिहार में, नेताओं के बयान सामने
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान