हाथरस में पति की अशोभनीय टिप्पणी पर पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराया केस, महिला आयोग भी सख्त
हाथरस: यूपी के हाथरस में एक पति-पत्नी के बीच का झगड़ा बहुत गंदे स्तर तक पहुंच गया। ममता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान करते हैं। वे उसके साथ मारपीट कर उसे भूखा रखने लगे। पति ने घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान पति बोला- 'तेरी जैसी 300-300 रुपये में बहुत मिलती हैं।' पुलिस ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बैरगांव की रहने वाली ममता की शादी मथुरा के थाना फरहा क्षेत्र के रहने वाले मानपाल के साथ 11 महीने पहले हुई थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। ममता ने गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल ममता अपने मायके में रह रही है। उसने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध के आरोप भी लगाए हैं।
'घर में बंद कर भूखा रखते थे ससुरालवाले'
ममता ने अपने शिकायत में लिखा है कि शादी में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। दहेज को लेकर विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट करना और घर में बंद कर भूखा रखा जाता था।
दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर मारपीट
विवाहिता का आरोप है कि पति के अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। विरोध करती है तो घर में खाने को नहीं देता है। कई दिन तक भूखा रखा जाता है। आरोप है कि पति ने विवाहिता से कहा है कि तेरे जैसी 300-300 रुपए में बहुत मिलती हैं, मैं तुझे नहीं रखूंगा। विवाहिता ने रिश्ता बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। उसके साथ कई बाद गर्दन पकड़ कर डंडों से मारपीट की गई।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच