जदयू की मांग को गोंडवाना गण पार्टी का समर्थन जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम शंकर शाह–रघुनाथ शाह और डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर करने की मांग तेज
जबलपुर।
रघुनाथ शाह–शंकर शाह बलिदान दिवस पर आयोजित जबलपुर कार्यक्रम में गोंडवाना गण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तिलेश्वर मरकाम ने जनता दल (यू) की मांग को अपना पूरा समर्थन दिया।
मरकाम ने कहा कि जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद शंकर शाह–रघुनाथ शाह और जबलपुर डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने इसे शहीदों और विरासत को संपूर्ण सम्मान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की अपील पर गोंडवाना गण पार्टी ने स्पष्ट किया कि –
“जल, जंगल, जमीन गोंडवाना पार्टी का मूल मंत्र है और यही जनता दल (यू) का भी संकल्प है। पूर्व में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं और भविष्य में भी साझा संघर्ष जारी रहेगा।”
दोनों दलों ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में वे मिलकर विस्तृत संघर्ष कार्यक्रम तय करेंगे, जिससे विरासत सम्मान की यह मुहिम और मजबूत होगी।
राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नाबालिग के साथ मारपीट के आरोप, आरोपियों पर केस दर्ज
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर