तीन गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए पटना में लूट की वारदातें करता था संतोष
पटना: पटना पुलिस ने दवा कारोबारी की चेन झपटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मसौढ़ी निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में संतोष ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह चेन झपटमारी करता था।
आधा दर्जन से ज्यादा थानों में केस
एसके पुरी थाना सहित पटना के कई थानों में संतोष के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। सचिवालय इलाके में चेन झपटमारी के आरोप में वह पहले भी जेल जा चुका है।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
2 सितंबर को एसके पुरी थाने के शिवपुरी मोड़ के पास संतोष ने अपने साथी के साथ दवा कारोबारी की चेन झपटी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला। इसके आधार पर पुलिस ने गोला रोड निवासी संतोष की पहचान की और गुरुवार देर रात उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया।
साथी की तलाश जारी
थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी के साथी की तलाश में छापेमारी जारी है। संतोष पहले भी कंकड़बाग, पत्रकार नगर, बुद्धा कॉलोनी, सचिवालय और कोतवाली थाना क्षेत्र में कई चेन झपटमारी की वारदातों में शामिल रह चुका है।
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?
शराब पिलाकर हत्या, फिर चौथी मंजिल से फेंका—कोर्ट का सख्त फैसला
राजनीतिक बयानबाजी तेज, उषा ठाकुर के शब्दों पर बवाल