डायट कॉलेज के मेस संचालक पर 50 हजार का जुर्माना
जहानाबाद । बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में केके पाठक गुरुवार की रात जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित ढोंगरा पहुंचे और डायट कॉलेज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान डायट सेंटर में गंदगी देख वे नाराज हो गए और मेस संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। केके पाठक से ग्रामीणों ने मेस इंचार्ज पर डायट कॉलेज के आसपास गंदगी फैलाने की शिकायत की थी। एसीएस ने जांच की तो आरोप सही पाया। इसके बाद केके पाठक मेस इंचार्ज पर भड़क उठे और उन्होंने 50 000 रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया।
डायट कॉलेज निरीक्षण करने पहुंचे केके पाठक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे टोला सेवकों से कहा कि वे गांव के बच्चों को स्कूल में बुलाकर पढ़ाएं। टोला सेवकों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को 6 महीने में एक बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने डायट कॉलेज के चारों ओर दीवार बनाने का निर्देश भी दिया। केके पाठक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो रहा है। शिक्षकों और टोला सेवकों का कर्तव्य है कि वे हर हाल में बच्चों को स्कूल पहुंचाएं। बेहतर शिक्षा से समाज में सुधार होगा। इस दौरान टोला सेवकों ने केके पाठक के समक्ष कुछ मांगें रखीं जिन पर उन्होंने कहा कि आपकी मांगों पर विचार किया जाएगा। दूसरी ओर अपर मुख्य सचिव के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने केके पाठक से गांव से हाई स्कूल खोलने की मांग की। एसीएएस ने ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि इसकी जांच करके जल्द से जल्द निर्णय लें।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल