30 शहरों को किया जाएगा भिक्षावृत्ति से मुक्त
नई दिल्ली । भारत सरकार 30 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने की कार्य योजना तैयार की है। भिक्षावृत्ति के काम में लगे वयस्क,महिला और बच्चों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इनके पुनर्वास के लिए सरकार व्यवस्था करेगी। धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने का अभियान केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाएगा।
केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में 30 शहरों की सूची तैयार की है। इस सूची में मध्य प्रदेश के 5 शहर शामिल किए गए हैं। इन पांच शहरों में उज्जैन, ओंकारेश्वर,सांची, खुजराहो और इंदौर को शामिल किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इन 30 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने की कार्य योजना तैयार की गई है।
केंद्रीय मंत्रालय ने फरवरी के मध्य तक राष्ट्रीय पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। भिक्षा वृत्ति करने वालों की पहचान कर, इसका राष्ट्रीय पोर्टल पर ऐप के माध्यम से अपडेट किया जाएगा। इसके बाद भिक्षा मांगने वाले लोगों के पुनर्वास, कौशल, शिक्षा इत्यादि की प्रतिमाह रिपोर्ट एकत्रित की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
संसद में उठाया मुद्दा: शिवराज ने पूछा, किन विभूतियों के नाम पर कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
कांग्रेस की पहली ब्रिगेड का ऐलान, केरल चुनाव में 55 उम्मीदवारों को मिली टिकट
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी