आरएसएफ के हमले में 28 नागरिक मारे गए
खार्तूम । पश्चिमी सूडान में राजधानी एल फशर पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमले में करीब 28 नागरिक मारे गए और 46 अन्य घायल हुए है। कार्यवाहक गवर्नर अल-हाफिज बखेत ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, आरएसएफ मिलिशिया ने बाजारों और नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी की नरसंहार किया। गवर्नर के अनुसार, सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और डारफुर क्षेत्र में सशस्त्र आंदोलन के संयुक्त बल ने अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले को विफल करने में कामयाबी हासिल की थी और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया।
गवर्नर ने कहा, राजधानी एल फशर मजबूत और दृढ़ रहेगा और जल्द ही विद्रोहियों से मुक्त होगा। आरएसएफ ने हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। अल फशर में एसएएफ और आरएसएफ के बीच भीषण संघर्ष 10 मई से ही चल रहा है। 15 अप्रैल, 2023 से सूडान में एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक संघर्ष चल रहा है, जिसके चलते कम से कम 16,650 लोगों की जान जा चुकी है।
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्य सड़क जाम में फंसे लोग, अतिक्रमण बना रोजमर्रा की मुसीबत
कोल्ड स्टोरेज हादसा: अमोनिया गैस टैंक फटने से प्रयागराज में बड़ी त्रासदी
पिता-पुत्र के बीच खींचतान, शीर्ष अदालत ने सौंपा मामला सिविल कोर्ट को
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम, ट्रंप ने हमलों को रोकने की बात कही
व्हाट्सऐप स्कैम अलर्ट: फर्जी लिंक से बैंक खाते खाली, लोगों को लगाया बड़ा चूना
PM मोदी बोले: पश्चिम एशिया के हालात पर मिलकर ही कर सकते हैं मुकाबला