बिहार के नालंदा में रेलवे से 25 हजार वोल्ट का विद्युत तार चोरी
नालंदा: नालंदा में चोरी का एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरों ने रेलवे से तार की ही चोरी कर ली. चोर स्टेशन से 25 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार चुरा कर ले गए. इस चोरी का खुलासा तब हुआ, जब सुबह के समय एक रेल कर्मचारी मेंटेनेंस चेक करने गया और लटके हुए तार की चपेट में आ गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. तार काटे जाने की वजह से यहां पर ट्रेन परिचालन बाधित हुआ.
ये मामला नालंदा के बिहारशरीफ-दनियावां रेल खंड का है, जहां चोरों ने रेलवे की ओवरहेड तार चुरा ली. घटना रविवार की है, जब चोर रेलवे से करीब एक किलोमीटर लंबी तार चोरी करके ले गए. बिहारशरीफ-दनियावां रेलवे लाइन पर सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन ही चलती है. जिस तार की चोरी को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि उसकी कीमत पांच लाख से भी ज्यादा है.
करंट की चपेट में आया रेल कर्मी
तार चोरी होने की वजह से सोमवार को रेल खंड पर पूरे दिन कोई ट्रेन नहीं चली. राजगीर रेलवे स्टेशन के मैनेजर ने बताया कि तार कटने के वजह से दूसरे छोर पर करंट आता है. ऐसे में जब रेलकर्मी कृष्णा पासवान मेंटेनेंस चेक करने पहुंचे, तो वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए. 55 वर्षीय कृष्णा नालंदा के कोकलाचक के रहने वाले हैं. करंट लगने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.
सोमवार को नहीं चली पैसेंजर ट्रेन
राजगीर रेलवे स्टेशन के मैनेजर का कहना है कि उन्हें लगता है कि चोरों ने बांस में तार बांधकर हथियार बांधकर तार को काटा होगा. यहां पर राजगीर से फतुहां और फतुहां से राजगीर के लिए चलने वाली इकलौती ट्रेन राजगीर से सुबह 7 बजे और शाम फतुहां से शाम के समय 5:20 पर चलती है. ऐसे में तार काटने के बाद सोमवार को ये ट्रेन नहीं चली.
Summer Care: पेट की जलन कम करने के लिए आजमाएं ये घरेलू तरीके
ब्रह्मोस मिसाइल डील से एशिया में बदलेगा समीकरण? चीन पर बढ़ेगा दबाव
जरूरत से ज्यादा ठंडा AC पड़ सकता है भारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
यूएस सेना का दावा, भविष्य के युद्ध में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अहम
एनजीटी ने लिया कड़ा कदम, 50 हजार लोगों के स्वास्थ्य पर खिलवाड़ करने वालों को नोटिस
चार दशक बाद मिली बड़ी सफलता, विदेश से लौटेगी रायपुर की ऐतिहासिक मूर्ति
पानी संकट से परेशान लोग सड़क पर उतरे, विधायक ने प्रशासन को दी चेतावनी
कच्चा तेल 110 डॉलर के पार, सेंसेक्स में गिरावट जारी, आज का मार्केट अपडेट
‘पंचायत’ के अगले सीजन में बदलेगा कहानी का अंदाज, सामने आई अहम जानकारी
आज का सोना-चांदी रेट: सोना हरे निशान में, चांदी गिरावट पर