रेस्तरां में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक की कर दी हत्या
शिमला । शिमला के माल रोड पर एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बूथ के पास एक रेस्तरां में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक की देर रात कथित तौर पर हत्या कर हमलावर फरार है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिमला जिले की कुपवी तहसील के कोठी गांव निवासी सोहन सिंह का बेटा मनीष (21) यहां एक रेस्तरां में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब दो बजे हुई जब संतिद्र पाल नाम का आरोपी पीड़ित के कमरे में घुस गया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित मनीष पुलिस सहायता कक्ष की ओर भागा। उसने वह धारदार हथियार अपने हाथ में पकड़ रखा था जिससे उस पर हमला किया गया था।
हालांकि पीड़ित ने उसी हथियार से नियंत्रण कक्ष के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। पुलिस मनीष को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है और वह दूसरे रेस्तरां में काम करता था। पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा इसके साथ आगे की जांच भी होगी।
बच्चों को डिजिटल दुनिया से दूर रखने की अपील, बोले- सतर्क रहें माता-पिता
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ बनी बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट
Alexander Stubb ने कनाडा के पीएम से फिल्म पर की खास चर्चा
डॉ. Kumar Vishwas करेंगे काव्य पाठ, कार्यक्रम में दिखेगा खास अंदाज
खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
संभाग आयुक्त का एक्शन, लापरवाही के आरोप में डीपीसी निलंबित
नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, 13 साल की छात्रा पर स्कूल से लौटते समय एसिड हमला
सनातन धर्म में चार धाम यात्रा पर नया नियम: आस्था का एफिडेविट अनिवार्य