2 साल की बेट पर हथियार से किया हमला
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक दंपती और उनकी दो साल की बेटी धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हत्या का मामला है या नहीं।
पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची
कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह घटना उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कुकरीचोली गांव में हुई और कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने कहा, "फिलहाल हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और यह हत्या का मामला है या नहीं यह जांच के बाद पता चलेगा।"
तेज धार वाले हथियारों से किया गया हमला
उन्होंने बताया कि एक पुलिस टीम और फोरेंसिक कर्मियों को मौके पर भेजा गया। महिला और बच्चे के शव बिस्तर पर पड़े थे, वहीं पुरुष उनके घर के फर्श पर मृत पाया गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक को तेज धार वाले हथियारों से चोटें लगी थीं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जयराम रजक (28), उनकी पत्नी सुजाता (25) और उनकी बेटी जैसिका के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल