ईरान में 2 धमाके, 81 लोगों की मौत, 171 घायल
तेहरान । ईरान के केरमन शहर में बुधवार को दो धमाकों में 81 लोग मारे गए। 171 घायल हुए हैं। यह धमाके रिवोल्यूशनरी गाड्र्स (ईरान की सेना) के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी के मकबरे पर हुए। पुलिस ने कहा- यह फिदायीन हमला था। इसकी जांच की जा रही है।
बुधवार को कासिम सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी थी। दरअसल, 3 जनवरी 2020 को बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसी लिए बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए।
हर तरफ चीख-पुकार मच गई
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पहला धमाका साहेब अल-जमान मस्जिद के पास हुआ। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा विस्फोट भी हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर धुएं का अंबार देखा गया। थोड़ी ही देर में इलाका मृतकों और घायलों से पट गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। यह वही जगह है, जहां कासिम सुलेमानी को दफनाया गया था।
भगदड़ में भी कई लोग घायल हुए
दावा किया गया कि कासिम सोलेमानी की कब्र के पास धमाके हुए। हालांकि, विस्फोट के कारण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विस्फोटों के बाद मची भगदड़ में भी कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारी वर्षा के बाद NH-39 मार्ग पर गड्ढों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें
वीर दास बोले, ‘यहां सितारों का अहंकार सबसे बड़ी चुनौती’
सोशल मीडिया पर अली फजल का रोमांटिक मैसेज, लिखा 'मुबारक हो पार्टनर...'
अभिनेत्री कंगना ने कहा, ‘गाने में अश्लीलता की हदें पार की गईं’
कांग्रेस का सख्त रुख, क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आई चित्रांगदा
राजपाल यादव बोले, ‘हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं’
मंत्री वर्मा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट
TMC की सरकार बरकरार, बीजेपी बंगाल में परिवर्तन का बिगुल फूंकेगी