Samantha Ruth Prabhu ने पिता के निधन के बाद साझा किया दर्द,
साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने शुक्रवार को एक बुरी खबर शेयर की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने टूट हुए दिल का इमोजी बनाकर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये बात शेयर की थी।
उन्होंने लिखा, ‘जब तक हम फिर से नहीं मिलते पापा’। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने टूटे दिल वाला इमोजी भी लगाया है। हालांकि, अब तक उनके निधन का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
सब कुछ इतनी आसानी से नहीं मिला - सामंथा
कुछ समय पहले ही नागा चैतन्य के साथ उनका तलाक हुआ है। इस वजह से एक्ट्रेस का नाम भी काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने तनावपूर्ण रिश्ते और उनके आत्मसम्मान पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में खुलकर बात की।
सभी माता-पिता ऐसे ही होते हैं- सामंथा
सामंथा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पिता संग अपने तनावपूर्ण रिश्ते को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, “बड़े होते हुए मुझे अपने पूरे जीवन में ये औदा प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। मेरे पिता कुछ ऐसे ही थे... मुझे लगता है कि अधिकांश भारतीय माता-पिता ऐसे ही हैं। उन्हें लगता है कि वे आपकी रक्षा कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पिता कहते थे कि तुम इतनी होशियार नहीं हो। पढ़ाई करो, तुम भी पहली रैंक पा सकती हो। सामंथा ने कहा कि जब आप किसी बच्चे से ऐसा कहते हैं, तो उसे लगता है कि वे वाकई पढ़ने में अच्छा नहीं है। इसलिए मुझे भी बहुत लंबे समय तक लगता था कि मैं होशियार नहीं हूं और अच्छी नहीं हूं।'
सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक साल 2021 में हो गया था। ये एक हाई प्रोफाइल शादी थी और नागा साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। इस तरह से दोनों के अलग होने की खबर से फैंस चौंक गए थे। सामंथा से डिवोर्स के बाद नागा एक्ट्रेस शोभिता को डेट करने लगे। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव