लोहिया के चरित्र को अपनाया है नीतीश कुमार ने – सूरज जायसवाल
जबलपुर। आज जबलपुर सदर स्थित जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी चिंतक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की 58वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. लोहिया केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि समाजवाद और समानता के प्रतीक थे। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्रों में समानता की वकालत की। गोवा मुक्ति आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका ने देश की आज़ादी के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
सूरज जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने लोहिया के चरित्र, सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा को अपनाकर उनके आदर्शों को जीवंत रखा है। लोहिया कहा करते थे – “यदि संसद खामोश हो जाएगी, तो सड़क आंदोलित हो जाएगी।” यही भावना आज भी जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं के अंदर प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में एडवोकेट राम गिरीश वर्मा, संजय शुक्ला, योगेश तिवारी, इमाम खान, संतोष नेमा, सुभाष जायसवाल, अजय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोहिया जी के विचारों पर चलते हुए मध्य प्रदेश में समाजवाद के विस्तार और जनहित में संघर्ष के मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया।
मीडिया प्रभारी, जबलपुर – भरत यदुवंशी
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व