जदयू प्रदेश कार्यालय, मध्य प्रदेश – जबलपुर
नीतीश कुमार जी के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पूरे मध्य प्रदेश में उल्लास और उत्साह का माहौल छा गया। प्रदेशभर में ढोल–ढमाकों के साथ मिठाई वितरण कर जदयू कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया।
जबलपुर में जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की अगुआई में मालवीय चौक पर कार्यकर्ताओं ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि —
“नीतीश जी ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर देश में नया इतिहास रच दिया है। यह सिद्ध करता है कि उनके जनकल्याणकारी कार्यों और जदयू की नीतियों को जनता का अटूट समर्थन प्राप्त है। एनडीए को दो-तिहाई से अधिक का बहुमत मिलना इस बात का प्रमाण है कि जदयू–भाजपा ने पूर्ण समन्वय के साथ चुनाव लड़ा और जनता ने विकास पर अपना भरोसा जताया।”

उन्होंने यह भी कहा कि “25 से 30 फिर से नीतीश” केवल नारा नहीं बल्कि बिहार के मतदाताओं का संकल्प बन गया, और इस बार का मतदान जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर हुआ है।
जबलपुर जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत और नीतीश जी के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बिहार के मतदाताओं को बधाई दी।

जदयू नेता संतोष नेमा ने कहा कि बिहार का मतदाता बेहद जागरूक है और वह विकास और विनाश में अंतर समझता है, इसलिए उसने एक बार फिर नीतीश जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
कार्यक्रम में एडवोकेट राज वर्मा, इमाम खान सहित कई नेताओं ने भी मीडिया से चर्चा की।
इस अवसर पर उदय पाटील, भारत यदुवंशी, सुषमा बेन, एडवोकेट संजोक कुशवाहा, एडवोकेट सतीश कोरी, इमरान खान, हीरा खान, कंचन चौधरी, महेश दत्त राय सहित अनेक जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा