डीजीपी कैलाश मकवाणा ने “VVIP/VIP Security & Protection Course” का किया शुभारंभ
भोपाल : पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने “VVIP/VIP Security & Protection Course” का आज विशेष शाखा प्रशिक्षण संस्थान, श्यामला हिल्स भोपाल में शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 मई से 15 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मानक प्रक्रियाओं, समन्वय तंत्र, आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही तथा आधुनिक सुरक्षा उपायों के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
उद्घाटन सत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस मुख्यालय, इंटेलिजेंस विंग, मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा, बी.डी.डी.एस. टीम, डॉग स्क्वॉड तथा अन्य विशेषज्ञ इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सहभागिता करते हुए विषय विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, समन्वित, प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) ए. साई मनोहर, पुलिस महानिरीक्षक (इंटेलिजेंस) डॉ. आशीष, उप पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा) तरुण नायक, उप पुलिस महानिरीक्षक (इंटेलिजेंस) डी. कल्याण चक्रवर्ती, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) श्रीमती आभा तिर्की सहित विशेष शाखा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रैवल जॉब्स के जरिये घूमने के साथ ही करें मोटी कमाई
इन इंजीनियरिंग कोर्स की मांग बरकरार
ईंधन बचत अभियान में CRPF आगे, वाहनों की तेल खपत में की कमी
अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, खनन पक्ष को राहत टली
काजी वकार सादिक ने कहा- कानूनी अधिकारों के लिए आगे भी लड़ाई जारी रहेगी
धार भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, नमाज की अनुमति देने से इनकार
डॉक्टरों ने कहा- समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है
कमलनाथ ने कहा- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ेंगे
बार-बार खुद को साबित करने की बात पर कोहली ने जताई नाराजगी