भोपाल: मई 2026 की शुरुआत मध्य प्रदेश पुलिस महकमे के लिए भारी फेरबदल वाली रही। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के इरादे से 62 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शनिवार देर रात गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में शीर्ष स्तर से लेकर जिलों के कप्तानों तक की जिम्मेदारी बदली गई है।

इस प्रशासनिक सर्जरी की मुख्य बातें और नई नियुक्तियां नीचे दी गई हैं:

 

प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव (ADG और DIG)

  • रवि कुमार गुप्ता: अब विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के साथ-साथ म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

  • राजाबाबू सिंह: इन्हें एडीजी रेल (भोपाल) की कमान सौंपी गई है।

  • डी.पी. गुप्ता: अब एडीजी (सामुदायिक पुलिसिंग और आरटीआई) की जिम्मेदारी देखेंगे।

  • सोलोमन यश कुमार मिंज: एडीजी (शिकायत एवं मानव अधिकार) बनाए गए हैं।

  • अमित सिंह: इंदौर के एडिशनल सीपी (L&O) से अब डीआईजी, विसबल (इंदौर रेंज) नियुक्त किए गए हैं।

इन जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान (SP)

सरकार ने लगभग दो दर्जन जिलों के एसपी बदल दिए हैं। कुछ प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • शिवपुरी: यांगचेन डोलकर भुटिया

  • रीवा: गुरूकरण सिंह

  • सागर: अनुराग सुजानिया

  • धार: सचिन शर्मा

  • भिण्ड: सूरज कुमार वर्मा

  • मुरैना: धर्मराज मीना

  • छतरपुर: रजत सकलेचा

  • खंडवा: अगम जैन

  • दतिया: मयूर खण्डेलवाल

  • सीहोर: सोनाक्षी सक्सेना

  • सिंगरौली: शियाज, के.एम.

मेट्रो शहरों (भोपाल-इंदौर) में नई नियुक्तियां

राजधानी भोपाल और व्यावसायिक नगरी इंदौर के पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़े बदलाव हुए हैं:

  • शैलेंद्र सिंह चौहान: भोपाल के नए एडिशनल सीपी (L&O) होंगे।

  • मयंक अवस्थी: इंदौर में एडिशनल सीपी (L&O) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • जोन-2 भोपाल: विकास कुमार सहवाल को डीसीपी नियुक्त किया गया है।

  • जोन-3 भोपाल: आयुष गुप्ता नए डीसीपी होंगे।

  • जोन-1 इंदौर: नरेन्द्र रावत को डीसीपी बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

  • समीर सौरभ: मुरैना एसपी से अब भोपाल में एसएसपी (रेडियो) बनाए गए हैं।

  • राहुल कुमार लोढ़ा व सिमाला प्रसाद: इन दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है।

  • राहुल देशमुख: उज्जैन सीएसपी से अब राज्यपाल के परिसहाय (ADC) की महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

इन अफसरों के तबादले

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 रवि कुमार गुप्ता ADG रेल, भोपाल ADG प्रशिक्षण, भोपाल
2 राजाबाबू सिंह ADG प्रशिक्षण ADG रेल, भोपाल
3 डी.पी. गुप्ता ADG शिकायत/मानव अधिकार ADG सामुदायिक पुलिसिंग
4 सोलोमन मिंज ADG PHQ ADG शिकायत/मानव अधिकार
5 अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर DIG विसबल
6 अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल DIG PHQ
7 अमित सांधी DIG ग्वालियर DIG SAF, भोपाल
8 वीरेन्द्र कुमार सिंह DIG चयन, PHQ DIG नर्मदापुरम
9 प्रशांत खरे DIG नर्मदापुरम DIG PHQ
10 मनीष अग्रवाल DIG SAF DIG PHQ
11 मनोज कुमार राय SP खंडवा DIG PHQ
12 रियाज इकबाल SP रेडियो DIG PHQ
13 राहुल कुमार लोढ़ा SP रेल DIG PHQ
14 सिमाला प्रसाद SP रेल जबलपुर DIG PHQ
15 अमित यादव SP भिंड DIG ग्वालियर
16 विवेक सिंह DCP भोपाल DIG शहडोल
17 शैलेन्द्र सिंह चौहान SP रीवा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
18 कुमार प्रतीक DCP इंदौर DIG नारकोटिक्स
19 शिव दयाल SP झाबुआ DIG PHQ
20 मयंक अवस्थी SP धार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
21 अरविंद तिवारी AIG PHQ सेनानी, 4वीं बटालियन
22 सूरज वर्मा SP दतिया SP भिंड
23 यांगचेन डोलकर SP इंदौर देहात SP शिवपुरी
24 गुरकरण सिंह सेनानी SP रीवा
25 दीपक शुक्ला SP सीहोर सेनानी SAF
26 अमन सिंह राठौड़ SP शिवपुरी DCP इंदौर
27 अनुराग सुजानिया AIG PHQ SP सागर
28 सचिन शर्मा प्रतिनियुक्ति SP धार
29 वाहिनी सिंह SP डिंडोरी SP PTS इंदौर
30 विकास सहवाल SP सागर DCP भोपाल
31 धर्मराज मीणा SAF SP मुरैना
32 समीर सौरभ SP मुरैना SP रेडियो भोपाल
33 रजत सकलेचा SP मंडला SP छतरपुर
34 अगम जैन SP छतरपुर SP खंडवा
35 सुंदर सिंह कनेश SP पांढुर्णा SP रेल जबलपुर
36 सुनील कुमार मेहता SP सिवनी DCP इंदौर
37 राजेश व्यास DCP इंदौर SP नीमच
38 विनोद कुमार सिंह SP आगर मालवा सेनानी विसबल
39 पंकज कुमार पांडे AIG PHQ SP देहात भोपाल
40 प्रकाश चन्द्र परिहार DCP इंदौर SP पांढुर्णा
41 दिलीप कुमार सोनी SP मऊगंज SP आगर मालवा
42 राजेन्द्र कुमार वर्मा SP PTS इंदौर SP देहात इंदौर
43 विक्रांत मुराव AIG PHQ SP अनूपपुर
44 सुरेन्द्र कुमार जैन SP PTS रीवा SP मऊगंज
45 आशीष खरे विशेष शाखा जबलपुर SP डिंडोरी
46 अंकित जायसवाल SP नीमच SP रेल भोपाल
47 राजेश रघुवंशी अतिरिक्त SP खंडवा SP मंडला
48 मोतीउर रहमान SP अनूपपुर सेनानी SAF रीवा
49 श्रुतकीर्ति सोमवंशी SP दमोह सेनानी SAF ग्वालियर
50 मयूर खंडेलवाल DCP भोपाल SP दतिया
51 सोनाक्षी सक्सेना DCP भोपाल SP सीहोर
52 शिराज के.एम. हॉकफोर्स बालाघाट SP सिंगरौली
53 आनंद कलादगी DCP इंदौर SP दमोह
54 कृष्ण लालचंदानी DCP इंदौर SP सिवनी
55 आयुष गुप्ता अतिरिक्त SP जबलपुर DCP भोपाल
56 आदर्शकांत शुक्ला एंटी नक्सल बालाघाट DCP भोपाल
57 नरेन्द्र रावत राजभवन परिसहाय DCP इंदौर
58 अभिषेक रंजन अतिरिक्त SP उज्जैन DCP इंदौर
59 राहुल देशमुख CSP उज्जैन राजभवन परिसहाय
60 रामशरण प्रजापति SP, देहात, भोपाल एआईजी पीएचक्यू
61 मनीष खत्री SP सिंगरौली AIG PHQ भोपाल
62 देवेंद्र कुमार पाटीदार SP बुरहानपुर SP झाबुआ